महिला बाल विकास मंत्री के निजी स्थापना में बड़ा फेरबदल, विशेष सहायक रूही की छुट्टी
रायपुर, 24 मई 2026। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट जोरों पर है। इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी विशेष सहायक रूही टेम्भूरकर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बताया जाता है कि विशेष सहायक रूही टेम्भूरकर मंत्री जी की काफी भरोसेमंद एवं विश्वासपात्र थीं। यह भी देखा गया है कि रूही टेम्भुरकर के बिना मंत्री के दफ्तर और बंगले में कोई पत्ता नहीं हिलता था, विभाग के अधिकारी भी उन्हीं से निर्देश लेते थे। रूही टेम्भूरकर को हटाए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बहरहाल इसे मंत्री राजवाड़े की गहरी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक रूही टेम्भूरकर, विशेष सहायक, महिला एवं बाल विकास मंत्री को उनके मूल विभाग विकास आयुक्त कार्यालय के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। देखें आदेश.