• 9 IAS और 70 SAS अधिकारियों के प्रभार में एक साथ बदलाव, राज्‍य शासन ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

    प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। थोक में अफसरों के तबादले किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 9  और 70 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। अध्ययन अवकाश से लौटकर पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत दो आईएएस अधिकारी की पोस्टिंग की गई है। प्रशासनिक फेरबदल में तीन अपर मुख्य सचिव एवं एक प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

    भोपाल, 5 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 आईएएस और 70 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में एक साथ बदलाव किया है। अध्ययन अवकाश से लौटकर पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत आईएएस मनीष सिंह और जीव्ही रश्मि की पदस्थापना की है। मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार का प्रमुख सचिव बनाया है। साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जीव्ही रश्मि को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग पदस्थ किया गया है। 
             मुख्यमंत्री के उप सचिव संदीप केरकेट्टा (2018) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश बीज एवं फार्म विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव (1991) केवल खेल एवं एवं युवा कल्याण विभाग तथा अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी (1994) केवल महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल (2000) केवल तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। 
            मप्र बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक व उप सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास अनुराग सक्सेना को मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक बनाया है। वहीं नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त अभिलाभ मिश्रा को नगर निगम उज्जैन का आयुक्त और मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्चना सोलंकी को उप सचिव कार्मिक पदस्थ किया है। (नीचे देखें शासन का आदेश)
           मध्‍य प्रदेश शासन ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 70 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय के सामान्‍य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतदद्वारा नीचे तालिका के कॉलम - 02 में दर्शाए गए राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कॉलम 04 में दर्शाए गये स्थान पर पदस्थ करता है। नीचे देखें पूरी सूची..