• पांच प्रमुख घाट, हजारों श्रद्धालु, हैदराबाद में छठ पूजा का रंगीन उत्सव

    हैदराबाद में छठ पूजा शनिवार 25 अक्टूबर से नहाए- खाए के साथ शुरू हुई. इसके साथ ही देशभर में छठ पूजा उत्सव प्रारंभ हो गया। शहर के प्रमुख पांच घाटों पर श्रद्धालुओं और महिलाओं की भारी भीड़ जुटी. 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रातः अर्घ्य के अवसर पर घाटों का नजारा अद्भुत दिखेगा. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की  बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष सुरक्षा और  साफ सफाई के  व्यापक इंतजाम किए हैं. हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट :-
    हैदराबाद, 26 अक्टूबर, 2025. वैसे तो दक्षिण भारत का हैदराबाद शहर  हाइटेक सिटी के नाम से  पूरी दुनिया में विख्यात है. इस बार छठ पूजा 2025 शनिवार को नहाए खाए के साथ शुरू हुआ. 27 को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. ऐसे में यहां पर पांच प्रमुख स्थानों पर छठ पूजा पर महिलाओं की भीड़ जमा होगी. यहां महिलाएं पूरे विधि विधान के साथ छठ पूजा मानती हैं. यहां के  वेंकट रेड्डी नगर मल्लमपेट, हैदराबाद का यह घाट  छठ पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां लोग छठ पूजा के लिए स्नान आदि करते हैं साथ ही महिलाएं बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करती हैं.
             जबकि हैदराबाद शहर का प्रसिद्ध हुसैन सागर झील दुनिया भर में मशहूर है. यहां छठ पूजा पर महिलाओं की भारी भीड़ एकत्र होती हैं. यह घाट भी हैदराबाद के सबसे प्रमुख छठ पूजा घाटों में  चर्चित हैं. मलकम्मम चेरुव हैदराबाद शहर का एक और प्रसिद्ध छठ पूजा घाट है. यहां हाइटेक सिटी से लोग  पूजा करने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. हैदराबाद शहर का दुर्गम चेरुव शहर के हाइटेक सिटी में स्थित एक तालाब है. यहां भी लोग छठ पूजा मनाते हैं, साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होती है. हैदराबाद का सबसे बड़ा और भव्य छठ पूजा पटनचेरु में होता है. ऐसा माना जाता है कि यहां कई हजार लोग एक साथ पूजा करते हैं और यहां भोजपुरी स्टार्स अपना जलवा बिखेरते हैं.