• पांच दिवसीय 38 वां अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सह पुस्तक मेला मास्को में संपन्न, भारत को मिला सम्मानित अतिथि का दर्जा

    हैदराबाद से  समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
    मास्को / संबलपुर/ हैदराबाद, 17 सितंबर 2025. बीते 3 सितंबर से 7 तक पांच दिवसीय 38 वां अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी  सह पुस्तक मेला में भारत को सम्मानित अतिथि का दर्जा दिया गया. जहां संबलपुर क्षेत्र के विशिष्ट लेखक व पत्रकार दीपक पंडा मौजूद थे. आकषर्णीय प्रदर्शन मंच को बहुत ही खूबसूरत ढंग से नेशनल बुक ट्रस्ट ने मंच तैयार किया था. जहां साहित्य अकादमी व अन्य कई भारतीय संस्थाओं के पुस्तकें प्रदर्शित हुई.

    12 भारतीय लेखकों का दल संगोष्ठी में हुए शामिल, संबलपुर से दीपक कुमार पंडा प्रमुख मौजूद
    संगोष्ठी सह पुस्तक मेला में भारत से 12 लेखकों में 
    से एक विशिष्ट लेखक व पत्रकार दीपक कुमार पंडा ने चार संगोष्ठी में शिरकत की एवं पहले ही सत्र में उनके द्वारा हिंदी में लिखित पुस्तक "वीर सुरेंद्र साय" का लोकार्पण किया गया. वीर सुरेंद्र साय और संबलपुर के सशस्त्र संग्राम के संदर्भ में  दीपक पंडा ने 'इंडिया ब्रॉडकास्ट' को इस आशय की जानकारी दी. इसके अलावा उनके द्वारा संबलपुरी भाषा, संस्कृति और परंपरा पर अंग्रेजी में लिखी गई पुस्तक भी प्रदर्शित हुई, जिसके 
     प्रति रूस के लोगों ने रुचि दिखाई. जानकारी के मुताबिक, रूस के अनेक लेखक, पाठकों ने हिंदी भाषा और भारत के संस्कृति के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा दिखाते हुए अनेक विषयों पर लेखक पांडा के साथ समन्वय स्थापित किया और चर्चा की.

    दीपक कुमार पंडा हुए सम्मानित
    बीते 16 सितंबर को संबलपुर स्थित  ओड़िशा संस्कृत समाज द्वारा आयोजित प्रसिद्ध लेखक व पत्रकार दीपक पंडा के लिए संवर्धित कार्यकम को संबोधित करते हुए पंडा ने कहा कि विश्व मंच पर वे मानवीय मूल्यों को लेकर संबलपुर अंचल के भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं के बारे में उल्लेख करके  गर्व और सुकून महसूस कर रहे  हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक  डॉ. परेश चंद्र दानी ने किया.