अवैध संबंध के शक में चाचा ने की भतीजे की हत्या
कवर्धा, 25 अक्टूबर 2025। कबीरधाम जिले में एक युवक का मर्डर हुआ है। 24 अक्टूबर की रात विनोद साहू (27 साल) पर अवैध संबंध के शक में उसके चाचा ने ही उसे मार डाला। मर्डर से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में चाचा ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक ग्राम सुखताल का रहने वाला था। पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मतक का अपने ही चाचा आरोपी विश्वनाथ साहू (35) के परिवार की महिला सदस्य के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर विवाद हुआ था।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी आपसी विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर अपने भतीजे की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को दो घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई। इस बीच पता चला कि अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
