• तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे अमित शाह, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन आ रही है नजदीक

    रायपुर, 7 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार की शाम को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। शनिवार को देर शाम शाह हाई लेवल मीटिंग लेने की खबर है। 31 मार्च 2026 को 52 दिन ही शेष है। उन्होंने घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 के तक नक्सलवाद का सफाया कर देंगे। इस संबंध में रविवार गृह मंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा तथा केंद्रीय एजेंसियों के  अधिकारियों के साथ नक्सल आपरेशन की समीक्षा बैठक लेंगे। बताते हैं अमित शाह  रविवार को तीन बैठक लेंगे। 9 फरवरी को शाह 'बस्तर पंडुम' का समापन  करेंगे। उसी दिन शाम को 4 बजे जगदलपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

    माना एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह)  मनोज पिंगुआ तथा रायपुर  पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित थे।

    जानिए अमित शाह का पूरा दौरा कार्यक्रम

    7 फरवरी, रायपुर

    ● रायपुर पहुंचने के बाद रात 8:00 बजे अधिकारियों के साथ बैठक

    ● होटल मेफेयर में हाई-लेवल मीटिंग

    ● राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद

    8 फरवरी, रायपुर

    ● सुबह 10:30 बजे LWE (नक्सलवाद) पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक

    ● बैठक होटल मेफेयर में

    ● 31 मार्च डेडलाइन से पहले अंतिम सुरक्षा समीक्षा मानी जा रही

    ● छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा

    ● ऑपरेशन प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा

    ● शाम 4:30 बजे होटल मेफेयर में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शिरकत

    9 फरवरी, बस्तर (जगदलपुर)

    ● सुबह 11:45 बजे बस्तर दौरे पर रवाना होंगे

    ● बस्तर पंडुम महोत्सव-2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल