• प्रधानमंत्री संसद खेल महोत्सव के तहत महिलाओं का म्यूजिकल चेयर प्रोग्राम संपन्न

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  खास रिपोर्ट:
    हैदराबाद, 7 फरवरी 2026. यहां के Patigadda जीएचएमसी मैदान में शुक्रवार की शाम प्रधानमंत्री संसद खेल महोत्सव 2026 के तहत अमीरपेट महिला मोर्चा म्यूजिकल चेयर्स प्रोग्राम का आयोजन किया गया. आयोजित एकदिवसीय  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वा रेड्डी सहित बीजेपी के सीनियर लीडर सपना गुप्ता, दयानंद जी, अध्यक्ष लक्ष्मी संध्या एवं बेगमपेट डिवीजन के अध्यक्ष एम. महेश कुमार समेत अनेक विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे.

    कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं म्यूजिकल चेयर गेम खेल में हिस्सा लिया एवं विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सह प्राइज देकर सम्मानित किया गया. इस तरह से आयोजित महिला मोर्चा म्यूजिकल चेयर्स प्रोग्राम को  लोग खूब सराहना कर रहे हैं.