• लव फॉर काऊ फाउंडेशन ट्रस्टी परमेश्वरी शर्मा ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से की मुलाकात

    हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-

    पुणे/ हैदराबाद, 1 जनवरी 2026. लव फॉर काऊ फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे गौ सेवा कार्यों की एवं देशभर में  तेजी से बढ़ रहे  गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर परम गौ भक्त तथा ट्रस्टी परमेश्वरी शर्मा ने बीते दिनों  महाराष्ट्र के पुणे स्थित रालेगांव पहुंचकर वहां रह रहे आश्रम में विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की और ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे गौ- माता- राष्ट्रमाता अभियान से संबंधित उन्हें पूर्ण जानकारी दी.


    परमेश्वरी शर्मा ने गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाने की बात भी कहीं एवं गौ भक्तों से आग्रह किया कि लव फॉर काऊ फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे गौ सेवा अभियान में सहभागिता बने. ताकि देशभर में  हजारों लाखों की संख्या में गौ माता की रक्षा की जा सके. सामाजिक कार्यकर्ता तथा परम गौ भक्त  परमेश्वरी शर्मा के मुताबिक, अन्ना हजारे ने इस मुलाकात के दौरान उन्हें संस्था के अभियान में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि गौ भक्त तथा सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वरी शर्मा ने तेलंगाना के राजधानी हैदराबाद समेत आसपास के तमाम जगहों पर इस अभियान के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं और अनेक गौशालाओं को संचालित करने में अहम भूमिका निभाई है.