• IAS Transfer in State : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS समेत 27 अफसरों के तबादले, CM सचिव भी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट..

    IAS Transfer in State: शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। CM धामी ने 19 आईएएस तथा 8 पीसीएस अफसरों के स्थानांतरण किए हैं। 
    देहरादून, 19 जनवरी 2026। राज्य शासन ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एक ही झटके में 19 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। फेरबदल में आईएएस अफसरों में सीएम के सचिव शैलेश बगौली का नाम भी शामिल है, जिनसे सचिव पेयजल का जिम्मा वापस ले लिया गया है। सरकार के निर्देश पर शासन ने प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम से आवास और मुख्य प्रशासक उत्तराखंड का जिम्मा वापस ले लिया है। वहीं, आर. राजेश का कद और बढ़ाते हुए उन्हें सचिव- आवास, आयुक्त आवास और मुख्य प्रशासक- उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

    स्वास्थ और अन्य विभागों में नए चेहरे

    सचिन कुर्वे को नागरिक उड्डयन विभाग से हटाकर अब सचिव- चिकित्सा स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा व आयुक्त स्वास्थ बनाया गया है। डॉ. आर. राजेश कुमार से स्वास्थ विभाग वापस ले लिया गया है। दिलीप जावलकर को सचिव - सहकारिता बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को सचिव- पेयजल और सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रभार दिया गया है। रंजना राजगुरु को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है।

    नैनीताल को मिला नया CDO

    सरकार ने आज आठ पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए हैं। संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल संभाग अरविंद कुमार पांडे को सीडीओ नैनीताल नियुक्त किया है। इसके अलावा डीपी सिंह से अधीशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला का प्रभार हटा दिया गया है। रुद्रप्रयाग एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को डिप्टी कलेक्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है। कुंभ मेलाधिकारी दयानंद से पदभार हटा दिया गया है। पौड़ी एसडीएम नुपुर को अधीशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला नियुक्त किया गया है। उपरोक्त स्थानांतरण/ तैनाती आदेश शुक्रवार को उत्तराखंड के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के अनु सचिव राजेन्द्र सिंह झिंक्वाण ने जारी कर दिया है। फिलहाल देखें लिस्ट..