• सुषमा सावंत होंगी विधि विभाग की नई प्रमुख सचिव, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 9 अक्टूबर 2025। जज रजनीश श्रीवास्तव के हाई कोर्ट बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल  बनते ही राज्य शासन ने आज नए प्रमुख सचिव विधि की नियुक्ति कर दी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव सुषमा सावंत को छत्तीसगढ़ शासन की नई प्रमुख सचिव, विधि एवं विधाई विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव विकासशील ने आज आदेश जारी कर दिया है। सुषमा सावंत राजनांदगांव के पहले बिलासपुर और महासमुंद की भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहीं हैं। सुषमा सावंत को प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख सचिव, विधि एवं विधाई विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन की जिम्मेदारी दी गई है। पढ़ें राज्य शासन का आदेश..