हैदराबाद में कविता और साहित्य के प्रेमियों के लिए एक विशेष काव्य संध्या का आयोजन 1 फ़रवरी को
‘सफ़र’ संस्था द्वारा ‘द क्यूरेटेड पोएट्री शो’ शीर्षक से आयोजित यह कार्यक्रम रविवार, 1 फ़रवरी 2026 को शाम 4 : 30 बजे, रंगभूमि स्पेसेज़, सेरिलिंगमपल्ली में संपन्न होगा।
हैदराबाद, 18 जनवरी 2026। हैदराबाद में कविता और साहित्य के प्रेमियों के लिए एक विशेष काव्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। ‘सफ़र’ संस्था द्वारा ‘द क्यूरेटेड पोएट्री शो’ शीर्षक से आयोजित यह कार्यक्रम रविवार, 1 फ़रवरी 2026 को शाम 4 : 30 बजे, रंगभूमि स्पेसेज़, सेरिलिंगमपल्ली में संपन्न होगा। संस्था के संस्थापक संयोजक व कवि अंकित सिंह 'सफ़र' के अनुसार इस काव्य संध्या में शहर के विभिन्न हिस्सों से 10 चयनित कवि अपनी कविताएँ, ग़ज़लें, शायरी और अन्य रचनाएँ मंच पर प्रस्तुत करेंगे। प्रस्तुति देने वाले कवियों में प्रदीप मिश्रा, अंकित सिंह ‘सफ़र’, सचिन कुमार झा, शांतनु मिश्रा ‘अनाम्य कवि’, दानिश अलबेला, ख़ालिद परवाना, प्रियंका गुप्ता, गोविंद अक्षय, कंचन राजोरिया और साकेत गुप्ता ‘साकी’ शामिल हैं।
कार्यक्रम का प्रवेश शुल्क ₹199 रखा गया है। टिकट बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट पर उपलब्ध हैं।आयोजकों के अनुसार यह काव्य संध्या शहर के साहित्य-प्रेमी श्रोताओं और दर्शकों के लिए एक उल्लेखनीय और यादगार अनुभव सिद्ध होने की संभावना रखती है। 'सफ़र' : संस्थापक संयोजक व कवि अंकित सिंह 'सफ़र' ने हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल 'आज की आवाज' को उक्त आशय की जानकारी दी। साथ उन्होंने कार्यक्रम कद संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अपना संपर्क नंबर 6301962983 (मोबा.) जारी किया है।