लोकसभा में फिर हंगामा, अध्यक्ष की कुर्सी तरफ उछाले गए कागज के टुकड़े, विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड
लोकसभा में दूसरे दिन मंगलवार को भी राहुल गांधी के भाषण को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, बाद में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष की तरफ फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए. इसके चलते प्रतिपक्ष के आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया. वहीं बुधवार 11बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है.
नई दिल्ली, 3 फरवरी 2026. प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई, वैसे ही फिर से पूर्व आर्मी प्रमुख मनोज नरवणे की बिना छुपी हुई किताब के उदाहरण को लेकर भाषण देना शुरू किया लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें बोलने नहीं दिया और दूसरे सांसदों को बोलने के लिए बुलाया. इस बीच हंगामा के चलते कई बार सदन का कार्यवाही स्थगित करना पड़ा. इस दौरान कुछ सांसदों ने प्रोटेस्ट के तौर पर अध्यक्ष की कुर्सी की ओर फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए.
राहुल कर रहे प्रदर्शन
संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन बुधवार को भी लोकसभा में भारी हंगामा जारी रहा. विपक्ष के राहुल गांधी के द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक मैगजीन रिपोर्ट का जिक्र पर लोकसभा अध्यक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने से रोका था, इसके बाद पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक झोंक हुई थी. हालांकि, मंगलवार को भी इस मुद्दे पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ एवं राहुल गांधी के भाषण देते ही बवाल मच गया. इससे भारत- अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी विपक्ष ने खासकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की.
8 विपक्षी सांसद हुए सस्पेंड
सस्पेंड किए गए विपक्षी सांसदों में चमाला किरण रेड्डी, वेंकट रमन, गुरजीत औजाला, मणिकम टैगोर, राजा वडिंग और ईवी हिंड प्रमुख हैं.