ओड़िशा के कई शहरों में वायु प्रदूषण का संकट, ट्विन सिटी की हवा हुई खराब
ओड़िशा में वायु प्रदूषण का संकट गहरा गया है. राज्य के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर तक पहुंच चुकी है. राजधानी भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर और राउरकेला शहर के लोग पिछले कुछ समय से खराब हवा लेकर जी रहे हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
भुवनेश्वर / संबलपुर/ राउरकेला / हैदराबाद, 29 जनवरी 2026. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर और कटक, जिसे ट्विन सिटी भी कहा जाता है. इसके साथ ही पश्चिम ओड़िशा के संबलपुर अब राहुल किला शहरों में हवा क्वालिटी इंडेक्स( एक्यूआई ) 230 से 280 के बीच पहुंच चुकी है. जो ' खराब' श्रेणी में आता है. एक शोध अनुसंधान का दावा है कि इन शहरों में वक्त के साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है. इसका मुख्य कारण है औद्योगिकरण, भारी ट्रैफिक और लगातार चल रहा निर्माण कार्य. भुवनेश्वर में वायु प्रदूषण का एक मुख्य वजह है वाहनों से निकलने वाला धुंआ.{uploads/advertisements/yGjUBwvEHohrS2ZUgUajGTena8Iw3D4RERPaOPRu.jpg}
हालांकि, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. वहीं, बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है और संबंधित एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं,
इसके बावजूद भी आम लोगों में वायु प्रदूषण को लेकर जागरूकता की भारी कमी देखी जा रही है. बोर्ड अधिकारी बताते हैं कि हमें कई ऐसे लोग मिले जिन्हें यह अंदाजा नहीं था कि बढ़ता वायु प्रदूषण से कितना खतरा हो सकता है और इसका असर धीरे-धीरे कितना पड़ेगा.
लोग तो अब यह भी कहते हैं कि सत्ता बदली, हवा नहीं: प्रदूषण पर सरकार की पुरानी चाल, सिर्फ तीन बैठकों में निकाल दिया पूरा साल. एक तरफ जहां बढ़ते प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं वहीं, मंत्रालयों के भीतर लाखों रुपए खर्च कर एयर प्यूरीफायर लगवाए जा रहे हैं.