सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल साड़म, गोमिया के प्रांगण निर्माण हेतु मिली सहायता राशि
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
साड़म / गोमिया, 29 जनवरी 2026. बीते दिनों सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, लाल बांध, साड़म - गोमिया जिला बोकारो के प्रांगण निर्माण के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट के द्वारा 25 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि (चेक के माध्यम से ) ट्रस्ट के सचिव सह कोषाध्यक्ष एवं झारखंड हाई कोर्ट ( रांची) के अधिवक्ता श्याम कुमार डे ने स्कूल के प्रधान शिक्षक राजेश प्रसाद को प्रदान किया.
गौरतलब है कि डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट, साड़म, गोमिया द्वारा समय-समय पर सामाजिक कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता कार्य सक्रिय रूप से करते आ रही है. इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सहभागिता के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट के द्वारा की जा रही सेवा कार्यों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है.