• Blooming- बड्स the स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस संपन्न, खुशी से झूम उठे स्कूली बच्चे

    हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट :-
    हैदराबाद, 28 जनवरी 2026. 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह यहां के  अतापुर - तेजस्वी कॉलोनी स्थित blooming- बड्स the स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर  आयोजित समारोह के  मुख्य अतिथि, विशिष्ट समाजसेवी ठाकुर अर्जुन सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली और स्कूली छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

    समारोह में  मुख्य अतिथि के अलावा विख्यात समाजसेवी नरसिंह ठाकुर, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, प्रिंसिपल एवं स्कूल प्रबंधन डायरेक्टर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. राष्ट्रगान के उपरांत नन्हे मुन्ने स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए, जिसे दर्शकों ने  खूब सराहा. अंत में  स्कूल प्रबंधन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में मौजूद सभी लोगों मुंह मीठा कराया गया और इस तरह संपन्न हुआ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह.