• डॉ. राममनोहर लोहिया ट्रस्ट व लायंस क्लब रांची ग्रेटर द्वारा की गई जरूरतमंदों की सेवा

    हैदराबाद सी समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    रांची/ रामगढ़ / हैदराबाद, 11 जनवरी 2026. झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित ग्राम वनखेता और आसपास के गांव के बुजुर्गों और जरूरतमंदों को लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट, साड़म - गोमिया, बोकारो एवं लाइंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में लगभग 1000 से अधिक ग्रामीणों के साथ वन भोज और करीब 500 जरूरतमंदों में  सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के तहत शाल वितरण का आयोजन किया गया. शनिवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए झारखंड हाई कोर्ट के  अधिवक्ता तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया  ट्रस्ट, साड़म - बोकारो के सचिव श्याम कुमार  डे ने बताया कि  डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट द्वारा  निरंतर किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों में समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में कन्याओं के विवाह में वित्तीय मदद, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सहायता एवं समय-समय पर मेडिकल कैंप का आयोजन करना है.

    वहीं, सामाजिक कल्याण और उत्थान की दिशा में सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ  पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को जागरूक बनाना और विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित करते रहा है. श्याम कुमार डे के मुताबिक, इसकी प्रेरणा उन्हें प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक  डॉ. राम मनोहर लोहिया, उनके अन्यतम सहयोगी रहे मेरे खुद के पिता श्री तथा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता झारखंड हाई कोर्ट बैकुंठनाथ डे एवं हजारीबाग के पूर्व विधायिका, समाजवादी नेत्री माताजी स्वर्गीय रानी से मिला हुआ है.