• पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने 10 महीने के बेटे को जहर देकर मारा और फिर खुद कर ली खुदकुशी

    हैदराबाद में एक मां ने  अपने 10 महीने के बेटे को जहर पिला दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं इसके बाद उसने खुद भी खुदकुशी कर ली. दोनों का शव घर के कमरे से बरामद हुआ है. पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 11 जनवरी 2026. तेलंगाना के हैदराबाद से एक हृदय विदारक मामला सामने आया है. जहां पारिवारिक झगड़ों के कारण एक मां ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर मार डाला और खुद भी खुदकुशी कर ली. मामला यहां के अमीरपेट पुलिस स्टेशन का है. 27 वर्षीय सुषमा की शादी 4 वर्ष पूर्व एक चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से हुई थी. इस कपल का एक बेटा था, जिसका नाम यशवर्धन रेड्डी था. परिवार वालों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच  झगड़े चल रहे थे. एक फंक्शन के लिए शॉपिंग के बहाने सुषमा अपनी मां ललिता के पास गई और वहां जाकर वह दूसरे कमरे में अपने बेटे को भी ले गई. खबर है कि उसने अपने बेटे को वहां जहर पिला दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली.


    बेटी और पोते को मृत देख मां ने भी जान देने की कोशिश की
    रात करीब 9:30  बजे सुषमा का पति यशवंत रेड्डी जब अपना काम खत्म करके घर लौटा और देखा कि बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद है. हालांकि यशवंत ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद यशवंत दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो पत्नी और बेटे मृत मिले. तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. वही अपनी बेटी और पोते को अपनी आंखों के सामने मृत देख कर सुषमा की मां ललिता ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन तब तक पुलिस  मौके पर पहुंच गई थी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि एक मां ने अपने 10 वर्षीय बेटे को जहर पिलाकर मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया. इसकी जांच जारी है.