ऐसा पाप किया बाप कि दंग रह जाएंगे आप
महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बहुत ही चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पंचायत चुनाव लड़ने की लालसा में एक पिता ने अपनी ही 6 वर्षीय बेटी प्राची को तेलंगाना के निजामसागर नहर में डुबोकर मार डाला. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट :-
नांदेड़ / निजामाबाद, 4 फरवरी 2026.
आरोपी और पीड़िता
आरोपी पांडुरंग कोंडमंगल महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के गांव केरुर का रहने वाला एक नाई है. इसलिए अपने 6 वर्षीय बेटी प्राची की हत्या कर दी.
हत्या की वजह
महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव के लिए दो बच्चों का नियम लागू है, लेकिन पांडुरंग के तीन बच्चे थे (जुड़वा बेटियां और एक बेटा), जिसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ सकता था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय सरपंच गणेश रामचंद्र शिंदे ने उसे बच्चों की संख्या कम दिखाने के लिए एक बेटी को किसी को गोद देने की सलाह दे डाली, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकला, तो उसने बीते 29 जनवरी को तेलंगाना की निजामाबाद के निजाम सागर नहर में मासूम बेटी प्राची को डुबोकर मार डाला.
हालांकि, आरोपी पिता पांडुरंग ने शुरुआत में इसे एक हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सबूतों और पूछताछ के पश्चात उसे गिरफ्तार कर लिया. यह घटना फरवरी 2026 की शुरुआत में सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है.
पुलिस के व्हाट्सएप से मिली मासूम प्राची की जानकारी
तेलंगाना के निजामाबाद के निजाम सागर नहर में पुलिस को एक 6 वर्षीय बच्ची की लाश मिली. लाश पूरी तरह फूल चुकी थी. इस लावारिस लाश की पहचान के लिए स्थानीय अखबारों में एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन दिया गया और यह तस्वीर दूसरे पुलिस थानों के साथ भी शेयर की गई. बाद में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका के पुलिस ने बोधन पुलिस स्टेशन से संपर्क किया. तब जाकर यह जानकारी सामने आई कि मासूम बच्ची का नाम प्राची है और वह पांडुरंग नाई की बेटी थी. पुलिस को पता चला कि प्राची कुछ दिनों से घर से गायब हो गई थी और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज है. हालांकि, पांडुरंग ने बेटी प्राची के लापता होने का एक नाटक किया और जब पांडूरंग से पुलिस ने सख्त पूछताछ की तब उसने सब कुछ बता दिया.
मोबाइल लोकेशन से लगा सुराग
पूछताछ में पांडुरंग ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कहां है कि प्राची को उसने तेलंगाना ले जाकर निजामाबाद जिले के निजामसागर नहर में डुबोकर मार डाला. इस बीच इसकी पुष्टि करते हुए निजामाबाद के पुलिस कमिश्नर पी. साई चैतन्य ने बताया कि बेटी की हत्यारे पिता और उसे उकसाने वाला गणेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए छानबीन जारी है.