राजस्थान से हैदराबाद पहुंचे पूर्व उच्च अधिकारी सपत्नी हुए सम्मानित, किया सांई बाबा का दर्शन
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट :-
अत्तापुर / हैदराबाद, 4 फरवरी 2025. राजस्थान के झुंझुनू जिले के नालपुर निवासी कस्टम विभाग के सेवानिवृत सहायक कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी सविता चौधरी के हैदराबाद आगमन पर बुधवार सुबह यहां के राजेंद्र नगर क्षेत्र में अत्तापुर स्थित सांई बाबा मंदिर पहुंचे, जहां उनका जाट समाज और श्याम मित्र मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया. दरअसल, सेवानिवृत उच्च अधिकारी बुधवार को अत्तापुर में अपने पुराने मित्र, पत्रकार पवन भारती से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे और उनसे भूले बिसरे बातों पर चर्चा की.
इस दौरान हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार तथा हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल "आज की आवाज" के समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ, जाट समाज के सोहनलाल नेहरा, राजस्थानी समाज के सुरेश कुमार मोदी एवं राजस्थान जागृति समिति के श्रीनिवास सोमानी सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने सेवानिवृत उच्च अधिकारी वीरेंद्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी सविता चौधरी को शिष्टाचार भेंट किया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. गौरतलब है कि सविता चौधरी गुरुग्राम में रहकर अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़कर काम करती रही है एवं सांई बाबा के अग्रणी भक्तों में से एक हैं.