• विशिष्ट समाजसेवी, कर्मयोगी किशन लाल सुल्तानिया की मनाई गई  चतुर्थ पुण्यतिथि, लोगों ने किया उन्हें याद

    हैदराबाद से  समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ  के साथ रिपोर्टर राजेश साव की यह रिपोर्ट:-
    झारसुगुड़ा / हैदराबाद, 18 जनवरी 2026. यहां के इंदिरा देवी सुल्तानिया मेमोरियल इंस्टिट्यूट परिसर में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रहे दिवंगत किशन लाल सुल्तानिया की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर नगर के गणमान्य  व्यक्तियों ने उनके फोटो चित्र पर
    पुष्पमाल्य अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया.

    इंदिरा देवी सुल्तानिया मेमोरियल इंस्टिट्यूट झारसुगुड़ा के मौजूदा अध्यक्ष तथा दिवंगत कर्मयोगी  किशन लाल सुल्तानिया  के सुपुत्र  विशिष्ट समाजसेवी जुगल किशोर सुल्तानिया की  अध्यक्षता में आयोजित किया गया।स्मृति सभा में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, झारसुगुड़ा के प्रबंधक बी बी तिवारी बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य संपादक वायरल, झारसुगुड़ा रवि कुमार यादव, सम्मानित अतिथि प्रमुख रूप से मौजूद रहकर  दिवंगत कर्मयोगी किशन लाल सुल्तानिया द्वारा  किए गए सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान इंदिरा देवी सुल्तानिया मेमोरियल इंस्टिट्यूट झारसुगुड़ा द्वारा दिए जा रहे 82 प्रशिक्षार्थियों को मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, evm टेलरिंग के 3 महीने के कोर्स कंप्लीट करने पर उन्हें सम्मान पत्र सह सर्टिफिकेट दिया गया.

    इस दौरान नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पांच दशक से अधिक समय तक सामाजिक कार्यक्रम से जुड़े रहे विशिष्ट समाजसेवी  दिवंगत किशन लाल सुल्तानिया के फोटो चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया. अंत में दिवंगत समाजसेवी किशन लाल जी सुल्तानिया के पौत्र विकास सुल्तानिया के धन्यवाद दिए जाने के चतुर्थ पुण्यतिथि का कार्यक्रम का समापन हुआ.