• ऐसा झूठा और घमंडी चुनाव आयुक्त कभी देखा नहीं, मुलाकात के बाद सीईओ पर भड़की ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की  सीएम और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सीईओ ज्ञानेश कुमार से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात के बाद कहा कि ऐसा झूठा और घमंडी चुनाव आयुक्त नहीं देखा. मुलाकात के दौरान ममता दीदी एसआईआर के विरोध के तौर पर ब्लैक शाल ओढ़ रखा था. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली, 3 फरवरी 2026. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की  मौजूदा सीएम ममता बनर्जी सोमवार को एसआईआर को लेकर फिर से सीईओ ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है. दरअसल, वे एसआईआर प्रभावित परिवारों और टीएमसी नेताओं के साथ सोमवार को सीईओ ज्ञानेश कुमार से दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बहुत व्यथित हूं. लंबे वक्त से मैं  दिल्ली की राजनीति को निकट से देखा और शामिल रही हूं. चार बार मंत्री और सात बार सांसद रही हूं. लेकिन मैंने ऐसा झूठा और घमंडी चुनाव आयुक्त कभी देखा नहीं. हालांकि मैं उनसे कहा कि मैं आपकी चेयर और पद की बड़ी इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी पद  अथवा कुर्सी किसी के लिए भी  स्थायी नहीं होती. आपको भी एक दिन जाना ही होगा. बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया एक उत्सव होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख  लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का  मौका तक नहीं दिया.

    चुनाव आयोग के सामने बंगाल के लोग समस्याएं उठाने आए हैं - ममता  बनर्जी
    टीएमसी सुप्रीमो  ममता बनर्जी चुनावी प्रदेश पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को रोकने की मांग उठा रही है. इसके लिए ममता बनर्जी सीईओ से मुलाकात का वक्त मांगा था, सोमवार ( 2 फरवरी) को वक्त दिए जाने पर चुनाव आयोग से मिलने से पहले ममता बनर्जी  मीडिया से कहा था कि बंगाल के लोग  चुनाव आयोग के समक्ष  अपनी समस्याएं उठाने आए हैं, लेकिन उन्हें धमकाया जा रहा है. ममता बनर्जी ने बंग भवन परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनाती पर भी सवाल उठाया है.

    ब्लैक शाल ओढ़कर जताया विरोध

    सूत्र बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर से प्रभावित करीब 50 परिवारों को भी दिल्ली लाया गया. टीएमसी नेताओं ने कहा कि है कि  चुनाव आयोग  के उच्च अधिकारियों से मिलने वाले 12 प्रतिनिधि एसआईआर से प्रभावित परिवारों से है. इनमें वे लोग शामिल हैं जिन्हें गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया है. ममता बनर्जी और  टीएमसी नेता, कार्यकर्ताओं ने विरोध के तौर पर ब्लैक शाल ओढ़ रखी थी. जबकि पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी इस दौरान ब्लैक स्वेटर पहन रखा था.