• कर्पूरी जी राजनीति में सादगी और पिछड़ों के हक के लिए जाने जाते थे..

    हैदराबाद, 17 फरवरी 2026. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न और सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की  38 वीं पुण्यतिथि पर लोहिया विचार मंच हैदराबाद द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और याद किया गया. यहां के  राजेंद्र नगर इलाके में भारत नगर स्थित लोहिया विचार मंच, अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई. मंगलवार (17 फरवरी) शाम को आयोजित कार्यक्रम में लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत  न्यायाधीश, विशिष्ट समाजवादी चिंतक टी. गोपाल सिंह ने भारत रत्न प्राप्त जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38 वां पुण्यतिथि पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक सच्चे बताया.

    उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. वे सादगी और शुचिता की राजनीति के जीवंत प्रतीक थे. इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार देहाती विश्वनाथ ने कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति जननायक कर्पूरी ठाकुर का  संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. कर्पूरी जी राजनीति में सादगी और पिछड़ों के हक के लिए जाने जाते थे, कर्पूरी फार्मूला पिछड़ों के आरक्षण के लिए आज भी जाने जाते हैं.