महाराणा प्रताप जागृति मंच की ओर से मनाया गया 'महाराणा प्रताप बलिदान दिवस'
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 20 जनवरी 2026. बेगम बाजार स्थित 'महाराणा प्रताप चौक' के निकट स्थापित महाराणा प्रताप स्तंभ पर महाराणा प्रताप जागृति मंच की ओर से सोमवार को "महाराणा प्रताप बलिदान दिवस " मनाया गया एवं उनके शौर्य गाथा को याद किया गया.
इस मौके पर मौजूद रहे बेगम बाजार के कॉरपोरेटर शंकर यादव, आलोक कुमार सिंह, ठाकुर प्रेम सिंह, पुष्पराज सिंह, गजानंद सिंह, श्रीकांत मामा, बाबू मामा, जे. जे. सत्यनारायण, ठाकुर विकास सिंह, प्रवीण, ठाकुर रवि करण सिंह, मुरली मोहन सिंह, नरसिंग ठाकुर, रघुनंदन सिंह, सतीश सिंह चंदेल, भूषण सिंह, ठाकुर नंदकिशोर सिंह, अजीत सिंह, बजरंग सिंह, आशा रानी, नैन सिंह, सीताराम माने, नागेश राणा, जसवीर सिंह व हंसराज सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शूरवीर पुरुष महाराणा प्रताप के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया.
इस अवसर पर महाराणा प्रताप जागृति मंच के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह एवं मंच के सभी मेंबर्स उपस्थित रहकर इस महा बलिदानी शौर्य पुरुष महाराणा प्रताप के प्रतिमूर्ति पर पुष्प माल्य अर्पण कर उन्हें श्रद्धा पूर्ण श्रद्धांजलि और उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया. अंत में संस्थापक का अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया.