• सहकारिता की सबसे बड़ी संस्था मार्कफेड में अपनी नियुक्ति पर शशिकांत द्विवेदी ने कहा- किसानों के हित में..

    शशिकांत द्विवेदी की गिनती सहकारिता के बड़े जुझारू नेताओं में होती है। पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार से उन्होंने किसानों के हितों को लेकर डटकर मुकाबला किया। भाजपा ने पिछले समय उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया था।

    रायपुर, 4 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने सहकारिता के दिग्गज नेता शशिकांत द्विवेदी को मार्कफेड की कमान सौंपी है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पूरा कार्य मार्कफेड के द्वारा भी संपादित किया जाता है। शशिकांत द्विवेदी ने सहकारिता के क्षेत्र में काम करते- करते अपना जीवन ही खपा दिया। अब कहीं जाकर पार्टी ने उन्हें इसका इनाम दिया है। शशिकांत द्विवेदी सहकारिता के विभिन्न संगठनों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। सबसे पहले वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के पौने सात साल तक अध्यक्ष रहे। सहकारिता की बड़ी संस्था इफको में 2003 से पदाधिकारी हैं। हाल ही में पांचवीं बार वे इफको के आम सभा प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह सहकारिता के बहुराज्यीय संस्था इंडकाप, बनारस से जुड़े हुए हैं। 

    शशिकांत द्विवेदी 2015 से 2020 तक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे। कुछ समय तक वे कार्यवाहक अध्यक्ष भी रहे। शशिकांत द्विवेदी की गिनती सहकारिता के बड़े जुझारू नेताओं में होती है। पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार से उन्होंने किसानों के हितों को लेकर डटकर मुकाबला किया। भाजपा ने पिछले समय उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया था। इफको से जुड़कर उन्होंने प्रदेश की कई ड्रोन दीदियों को प्रोत्साहित किया।

    अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि वह किसानों के हित में अधिक से अधिक कार्य करेंगे। धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था हो और राज्य शासन की योजनाओं को सोसायटी के माध्यम से किसानों तक पहुचायेंगे। शशिकांत द्विवेदी ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरणसिंह देव और दोनों डिप्टी सीएम तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है। 'आज की आवाज़' से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया हैं उस पर वह पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    राज्य शासन की अनुशंसा पर पंजीयक, सहकारी संस्थाएं कुलदीप शर्मा ने 3 फरवरी 2026 को शशिकांत द्विवेदी को आगे में आगामी आदेश तक के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित की प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।