• Republic Day 2026: महाराणा प्रताप जागृति मंच ने मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस

    हैदराबाद से  समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट :-
    हैदराबाद, 26 जनवरी 2026. हैदराबाद के  बेगम बाजार में स्थित महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप प्रतिमूर्ति परिसर में  जागृति मंच द्वारा प्रायोजित 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह के  मुख्य अतिथि  तथा बेगम बाजार के कॉरपोरेटर शंकर यादव ने  ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित विशिष्ट व्यक्तियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया.

    आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता आला पुरुषोत्तम, श्रीकांत मामा, दिनेश यादव, कुमारी दुर्गा, अरुण ठाकुर, बीजेपी के महिला नेत्री शोभा सिंह, आशा रानी, कल्पना ठाकुर, रवि करण सिंह, नरसिंह ठाकुर, पुष्पराज सिंह बैस, गजानंद सिंह, राजेंद्र सिंह, नंदकिशोर सिंह, प्रेम सिंह बैस, बुद्धू सिंह व जे. जे. सत्यनारायण प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे. समारोह के अंत में नगर के विशिष्ट समाजसेवी  तथा महाराणा प्रताप जागृति मंच के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात समारोह का समापन हुआ. गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे.