• हैदराबाद में देशभक्ति का उत्सव गणतंत्र दिवस 2026, परेड ग्राउंड समारोह बना गवाह

    हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-

    हैदराबाद, 26 जनवरी 2026. राजधानी हैदराबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड भव्य समारोह का गवाह बना. सुबह की पहली किरणों के साथ ही शहर की सड़कों पर देशभक्ति की हलचल नजर  आने लगी. राष्ट्रीय ध्वज के साथ  तिरंगे की लहराती  पट्टियां और नागरिकों की मुस्कान ने पूरे हैदराबाद शहर को गर्व और उत्साह से भर दिया.

    राजकीय समारोह स्थल परेड ग्राउंड सिकंदराबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में  राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली एवं वहां मार्च पास्ट का निरीक्षण किया जिसमें उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी  विक्रमार्क सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी में देश भक्ति के माहौल में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया.
    इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल ने  अपने संबोधन में कहा, " हम अपने संविधान, लोकतंत्र और वीर जवानों पर गर्व करते हैं. यह परेड हमें  हमारी एकता, अखंडता और विविधता की ताकत एहसास कराती है. आज का दिन हमें याद दिलाती है कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश को मजबूत बनाएं और एकजूटता बनाए रखें.

    परेड में सैन्य और एनसीसी टुकडियों ने अनुशासित और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं, स्कूलों और महाविद्यालयों की झांकियों ने भारत की विविध संस्कृति, परंपराएं और लोक कला की झलक पेश की. जबकि बैंड व ड्रम कॉप्स की ताल पर शहरी वातावरण और भी उत्साही हो गया. विशेष रूप से युवाओं और बच्चे अपने रंग-बिरंगे  परिधानों और झांकी प्रदर्शन के माध्यम से देश भक्ति का संदेश देने में पीछे नहीं रहे. इस भाव आयोजन में  सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया. पुलिस और सुरक्षा बलों ने  पूरे कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी रखी और ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षित मार्गो से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया. जबकि मेडिकल टीम और आपातकालीन सेवाएं भी  पूरी तरह सक्रिय रही.