मां संतोषी मंदिर सिप्लीगंज में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 9 जनवरी 2026. यहां सिप्लीगंज स्थित मां संतोषी माता मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया. कथा आरंभ होने से पहले भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और भक्त जनों ने कलश यात्रा निकाली और इसी के साथ शुभारंभ श्रीमद् भागवत कथा. इस अवसर पर मां शारदा शक्तिपीठ धाम मध्य प्रदेश से पहुंचे कथा वाचक आचार्य कौशलेंद्र शास्त्री जी के द्वारा भागवत कथा का भक्त जनों ने
रसपान किया.
इस मौके पर विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष पंडित सुनील पाण्डेय, पुष्पेंद्र शुक्ला, शिवनारायण त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, ललित गुप्ता, यज्ञनारायण द्विवेदी, भारतलाल तिवारी, नंदलाल तिवारी, सौरभ पाण्डेय, शिवम तिवारी, नितिन सुधीर त्रिपाठी और राजन शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित थे. कथा के प्रारंभ में कथावाचक आचार्य कौशलेंद्र शास्त्री ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि जब राजा परीक्षित को यह ज्ञात हुआ कि उनके जीवन के शेष सात दिन ही बचे हैं, तब उन्होंने अपने समस्त सांसारिक कार्यों का त्याग करते हुए श्री सुखदेव जी महाराज से श्रीमद् भागवत कथा सुनी.
मान्यता है कि श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत यहीं से हुआ, जो आज भी मानव जीवन को सार्थक बनाती है, मात्र श्रवण करने से. इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर आध्यात्मिक शांति और पुण्य का लाभ प्राप्त किया.