ओड़िशा के बरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का राज्य अधिवेशन संपन्न
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-
बरगढ़ / हैदराबाद, 19 जनवरी 2026. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का ओड़िशा राज्य अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया. इस गरिमा में कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिला. आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरगढ़ के विधायक छत्तीसगढ़ से पधारे विशेष आमंत्रित अतिथियों की सहभागिता ने समन्वय, सहयोग एवं संगठनात्मक एकता को मजबूती प्रदान किया. वहीं, कार्यक्रम का संचालन कटक शाखा के ऊर्जावान अध्यक्ष महेंद्र द्वारा अत्यंत प्रभावी व सुव्यवस्थित एवं रोचक ढंग से किया गया. इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय टीम से गणेश व आलोक की गरिमामयी उपस्थित एवं उनके मार्गदर्शन ने संगठन को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की.
इस एक दिवसीय अधिवेशन में बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा सहित राज्य के विभिन्न शहरों से भारी संख्या में महिला सदस्यों की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जो अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के महिला प्रकोष्ठ की बढ़ती शक्ति एवं सक्रिय भूमिका को दर्शाती है. इस मौके पर बरगढ़ शाखा के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, एएएस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मधु जैन एवं उनकी संपूर्ण टीम को इस उत्कृष्ट आयोजन व स्नेहपूर्ण आतिथ्य और अनुकरणीय व्यवस्थाओं के लिए बधाई और धन्यवाद दिया गया.
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष, विशिष्ट समाजसेवी पवन सुल्तानिया ने कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.