• अखिर बांग्लादेश क्यों नहीं जा रहे PM मोदी? तारिक रहमान के शपथ  समारोह में शामिल होंगे ओम बिरला

    हाल ही में बांग्लादेश में संपन्न हुए संसदीय  चुनावों में बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है. वर्ष 2024 में शेख हसीना को पद से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश में यह पहला राष्ट्रीय चुनाव थे.

    नई दिल्ली, 15 फरवरी 2026. मंगलवार 17 फरवरी को ढाका में तारिक रहमान बांग्लादेश के  प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. भारत को भी इस शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण मिला है. जानकारी मिली है कि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. दरअसल, हाल ही में संपन्न हुए बांग्लादेश संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी( बीएनपी) भारी बहुमत से जीत हासिल की है. वर्ष 2024 में शेख हसीना को पद से बेदखल कर देने के बाद बांग्लादेश में यह पहले आम चुनाव थे.

    पीएम मोदी को मिला निमंत्रण

    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समझ में शामिल होने के लिए बांग्लादेश से पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण आया था लेकिन मंगलवार 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के चलते पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे.

    भारत सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि ओम बिरला का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना ढाका के साथ भारत के संबंधों की महत्व को दर्शाता है और दोनों पड़ोसियों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है. जबकि अन्य क्षेत्रीय नेताओं के साथ - साथ पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के भी तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

    मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने भारत, चीन, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रूनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान सहित 13 देश को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है.

    बीएनपी की प्रचंड जीत 

    बता दें कि, संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटों पर परचम लहराकर दो दशकों के बाद सत्ता में वापसी की है.