• डायन - बिसाही के अंधविश्वास में बेहद वीभत्स और दिल दहला देने वाली वारदात, मां और नवजात शिशु को जला दिया

    झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में  डायन बिसाही के अंधविश्वास में एक बेहद वीभत्स और दिल दहला देने वाली दास्तान सामने आया है, जहां मां और उसके मासूम को जलाकर मार डाला गया. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की दर्दनाक दास्तान :-
    चाईबासा, 19 फरवरी 2026. जिले के कुमारडूंगी पुलिस थाना अंतर्गत कलाइयां गांव की एक समूह ने डायन होने के शक में महिला और उसके गोद में मौजूद नवजात को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय महिला (ज्योति सिंकू) और उसका 2 मां का मासूम बेटा मौके पर ही जल मरा. जबकि मृतक महिला का पति कोल्हान सिकू भी इस घटना में बुरी तरह से झुलस गया, लेकिन वह बचने में कामयाब रहा. उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है.

    पुलिस की कार्रवाई और हालात, गिरफ्तारी व सरेंडर 

    मामले में अब तक 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है, हालांकि,12 आरोपी खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया. ऐसा जानकारी प्राप्त हुआ है. वहीं, पुलिस ने मौके का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया और ग्रामीण इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. दरअसल, यह वारदात झारखंड के ग्रामीण इलाकों में डायन बिसाही  जैसी कुप्रथा के खिलाफ  अभी भी व्यापक सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता को उजागर करती है, बावजूद इसके कि इसके खिलाफ करें कानून ( डायन बिसाही  प्रतिषेध अधिनियम) मौजूद हैं.