छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महिलाएं हुईं सम्मानित
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:
हैदराबाद, 19 फरवरी 2026. गुरुवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर कांची वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शासकीय अस्पताल में अन्न दान किया गया और महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर डॉ. फनी एवं हेल्थ विभाग के प्रमुख सिस्टर लता, लक्ष्मी श्री, सुजाता, रामा, विजयलक्ष्मी, रत्ना लक्ष्मी, सुब्रमण्यम स्वामी, संगीता पुरोहित एवं विशेष अतिथि सुनीता गुप्ता व अनिल गुप्ता प्रमुख मौजूद रहे. इस आशय की जानकारी विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता तथा कांची वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष, गौ भक्त परमेश्वरी शर्मा ने यहां 'आज की आवाज' को दी है.