अधिवक्ता निरंजन राव ने किया पालतू जानवर सिंबा की याद में पशु अस्पताल को डोनेशन, लोगों ने की प्रशंसा
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट : हैदराबाद, 27 फरवरी 2026. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में प्रेक्टिस कर रहे नामचीन अधिवक्ता निरंजन राव अपने परिवार के साथ हैदराबाद के नारायणगुड़ा पहुंचे और यहां के शासकीय सुपर स्पेशयलिटी पशु अस्पताल में अपने प्यारे पालतू जानवर की याद में डोनेशन दिया.
इस दौरान उन्होंने उक्त अस्पताल के फ्लोर की मरम्मत करवाई और पालतू पशुओं की सुरक्षा के लिए सर्जिकल टेबल और लाइटें आदि डोनेट किया. बता दें कि, अधिवक्ता निरंजन राव का लेबर लॉ के क्षेत्र में 35 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव रहा है. सामाजिक सरोकार से जुड़े सार्थक कार्य के इस पहल के लिए पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण कुमार एवं शासकीय सुपर स्पेशियलिटी पशु अस्पताल के सुपरीटेंडेंट डॉ. सुरेखा की मौजूदगी में अधिवक्ता निरंजन राव एवं उनके परिवार को इस सार्थक पहल के लिए काहे दिल से शुक्रिया अदा किया और राव परिवार की जमकर प्रशंसा की. इस मौके पर हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मोहन गुप्ता प्रमुख मौजूद थे.