नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
रायपुर, 26 फरवरी 2026। पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गणेश शंकर मिश्रा को उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने की तिथि से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। पूर्व दिग्गज नौकरशाह रहे गणेश शंकर मिश्रा को करीब 37 साल प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के सचिव की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई है। वे कई जिलों के कलेक्टर एवं बस्तर कमिश्नर भी रहे।
अपनी नियुक्ति पर पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि गणेश शंकर मिश्रा सहकारी निर्वाचन आयोग से हटने पश्चात ही 2021 में भाजपा ज्वाइन कर लिए थे। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव ने गुरुवार को गणेश शंकर मिश्रा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। देखें आदेश..