• तेलंगाना सीएम रेवंत  रेड्डी की हुई शांतनु नारायण से मुलाकात, मैन्युफैक्चरिंग बनाने पर दे रहे जोर

    तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत  रेड्डी ने कहा है कि इस दक्षिणी प्रदेश में वैश्विक स्तर का निवेश लाने और मैन्युफैक्चरिंग हब में विकसित करने के लिए एक ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 27 फरवरी 2026. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा है कि इस प्रदेश को वैश्विक स्तर पर आकर्षक निवेश लाने और मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने की आवश्यकता है.

    बता दें कि, बुधवार को शांतनु नारायण ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उनके साथ वैश्विक रुझानों  तथा निवेश के बातचीत की. दरअसल, शांतनु नारायण तेलंगाना राइजिंग- 2047 विजन बोर्ड के सदस्य हैं. दोनों की उभरते मौके का फायदा उठाने के लिए तेलंगाना सरकार को कौन - सी नीतिगत पाल करनी चाहिए, इस पर विमर्श हुआ. मुलाकात के क्रम में वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नौकरियों पर प्रभाव, स्किलिंग और री -  स्किलिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

    मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार को नई योजनाएं बनाकर  बड़े पैमाने पर वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाने की जरूरत है. उन्होंने तेलंगाना को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि इसके लिए वैश्विक संस्थानों और कंपनियों को ठोस रणनीति के जरिए  आकर्षित करना होगा. दोनों ने एआई क्रांति के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव और आगामी वर्षों में एआई का प्रभावी उपयोग करने के तरीकों पर भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने शांतनु नारायण से  तेलंगाना के निरंतर विकास के लिए मार्गदर्शन और सहयोग जारी रखने का भी अनुरोध किया. दरअसल, इस प्रदेश की सरकार ने 9 दिसंबर 2025 को 'विजन 2047 ' दस्तावेज जारी किया था.