• बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने लगाया तेलंगाना सरकार पर हिंदू परंपराओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ  की खास रिपोर्ट:-

    महबूबनगर / हैदराबाद, 5 फरवरी 2026. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार विभाजनकारी राजनीति और संतुष्टीकरण में लगी हुई है, वहीं, राज्य के हिंदू मंदिरों और परंपराओं को निशाना बना रही है. बुधवार को यहां के महबूबनगर में एक जनसभा में बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सनातन धर्म और हिंदू भावनाओं की रक्षा करने हेतु कृत संकल्पित हैं. उन्होंने अगाह किया कि कांग्रेस को अपने कार्यों का परिणाम भुगतना होगा. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने  पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की नीतियों  और कांग्रेस सरकार के झूठे वादों  विशेषकर महिलाओं, किसानों और वंचित समुदाय को वित्तीय सहायता देने संबंधित  झूठे वायदों का उल्लेख करते हुए व्यापक प्रचार करने का आह्वान किया. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करना पार्टी का उद्देश्य है. उन्होंने तेलंगाना में सुशासन और विकास की  आवश्यकता पर बल दिया.

    शमशाबाद एयरपोर्ट पर हुआ भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत

    बीजेपी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बुधवार दोपहर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. तेलंगाना की उनकी पहली यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता शमशाबाद एयरपोर्ट पहुंचे और स्वागत में नारे लगाते हुए पार्टी के झंडे लहराए. जबकि नितिन नवीन ने  पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

    इस दौरान तेलंगाना प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सांसद डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम, प्रदेश प्रभारी अजय पाटिल, ईटेला राजेंद्र, रघुनंदन राव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, विधान पार्षद एबीएन रेड्डी सीनियर महिला नेत्री  सपना गुप्ता, जिला अध्यक्ष भारत गौड़, दयानंद, मंडल अध्यक्ष नरेश, श्रीनिवास, उमेश, महेश, चंदू व अश्विनी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन का  स्वागत किया. बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन महबूबनगर के लिए रवाना हो गए, जहां वे  तेलंगाना में आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से  आयोजित "विजय संकल्प सम्मेलन" को संबोधित किया.