• शिवाजी जयंती पर हंगामा: बागलकोट में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में दो समुदायों के बीच बवाल

    छत्रपति शिवाजी की जयंती पर जुलूस निकालने के दौरान कर्नाटक के बागलकोट और तेलंगाना के हैदराबाद में पथराव, हल्लाबाजी और दो समुदायों के बीच हंगामा होने की खबर सामने आई है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ किया विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 21 फरवरी 2026. कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस पर जमकर पथराव हुआ. तनाव के मद्देनजर प्रशासन ने बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है. दूसरी तरफ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी बीती रात मस्जिद के समीप से गुजर रहे जुलूस को लेकर दो समुदायों में जमकर कहा सुनी हुई और विवाद की स्थिति बन गई. सूत्र बताते हैं कि यहां पहले एक यूट्यूबर द्वारा मस्जिद की रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद हो रहा था तभी  सामने से जुलूस निकाले जाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने  किसी तरह हालात को बिगड़ने से रोका और वहां मौजूद भीड़ को हटा दिया.

    कर्नाटक के बागलकोट का मामला

    बागलकोट में बीती रात  करीब 10 बजे शिवाजी जयंती पर जुलूस निकाला जा रहा था और जब जुलूस पानका मस्जिद इलाके में पहुंचा, तभी उसे पर पत्थर एवं कुछ लोगों ने चप्पल फेंक दिए. इस बाबत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि पत्थरबाजी में कुछ पुलिस फोर्स घायल हुआ है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई  की जाएगी. वहीं इलाके में 24 फरवरी की देर रात तक के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है.

    पुलिस सुपरिटेंडेंट गोयल के मुताबिक, स्थिति तनाव पूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. इस घटना के चश्मदीद रहे उमेश के मुताबिक, जुलूस के दौरान मस्जिद के समीप घटना हुई. करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने जुलूस पर पत्थर और चप्पल फेंक रहे थे. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

    हैदराबाद में विवाद और बवाल 

    दूसरी तरफ हैदराबाद शहर के  अंबरपेट में रात के वक्त एक यूट्यूबर जामा मस्जिद के समीप वीडियो बना रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. लेकिन वह व्यक्ति वीडियो बनाते रहा. सूत्रों का कहना है कि उसके साथ  मारपीट भी हुई है. हालांकि, मस्जिद के पास से छत्रपति शिवाजी महाराज की  गुजर रही शोभायात्रा के दौरान वहां दो समुदायों के बीच बवाल मच गया और दोनों समुदायों ने जमकर नारेबाजी की. लेकिन स्थिति बिगड़ने से पहले ही बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस फोर्स मौके से भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोली छोड़ें और भीड़ को हटा दिया. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.