• इंदौर में कांग्रेस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक - दूसरे पर किया पथराव, 10 लोग घायल

    दिल्ली में हुई इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के विरोध  - प्रदर्शन के जवाब में देश के कई हिस्सों में बीजेपी और इसकी युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में भाजयुमो के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर बवाल काटा. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
    इंदौर/ भोपाल/ ग्वालियर, 21 फरवरी 2026. पुलिस के मुताबिक, पथराव में काम से कम 10 लोग जख्मी हुए हैं. घायलों में पुलिस का एक उप निरीक्षक और 2 मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल है. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ दिया. वहीं, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भी कांग्रेस मुख्यालय के निकट जोरदार प्रदर्शन किया.

    कपड़े उतार कर किया था प्रदर्शन 

    युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में घुसने के बाद  का नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्ता उतार कर प्रदर्शन किया था. इसे लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आई है. बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने ऐसा करके देश की छवि को धूमिल किया है.

    युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन

    शनिवार को भाजयुमो की तरफ से कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया  लेकिन इंदौर में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प हुई और भीड़ बेकाबू हो गया. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ. खबर है कि भाजपायुमो के कार्यकर्ता जब कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तब वहां पहले से मौजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और भाजयुमो के कार्यकर्ता एक दूसरे के ऊपर पत्थर फेंके और पानी की बोतलें भी फेंकी. बीजेपी का कहना था कि दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों के समक्ष  युवा कांग्रेस के लोग  जो किया, वह बेहद शर्मनाक है. पुलिस को स्थिति काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा और पानी की बौछार भी छोड़नी पड़ी.