• DFO Suspended: अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने पर DFO सस्पेंड

    DFO Suspended: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ अधिकारी से लिंग सूचक गाली देने पर जूनियर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

    रायपुर, 9 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। वन विभाग के सचिव से अभद्र व्यवहार करने पर डीएफओ पर कड़ी कार्रवाई की गई है। वन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आरोपी डीएफओ ने विभागीय जानकारी न देते हुए वन सचिव को दूरभाष पर पर अपशब्दों (लिंग सूचक गंदी गालियाँ) का प्रयोग किया। सूत्रों के मुताबिक किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ जूनियर अधिकारी द्वारा किए गए ऐसे दुर्व्यवहार को वन मंत्री केदार कश्यप ने  गम्भीरता से लिया और निलंबित करने की अनुशंसा की। वन सचिव अमरनाथ प्रसाद की शिकायत पर राज्य शासन ने मनेंद्रगढ़ के उप वन संरक्षक मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया है। भारतीय वन सेवा के 2015 बैच के अधिकारी मनीष कश्यप को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के नियम 3 में उल्लेखित प्रावधान के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस कड़ी कार्रवाई के माध्यम से मुख्य सचिव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि लापरवाही बरतने पर मनीष कश्यप एक बार और निलंबित हो चुके हैं।फिलहाल पढ़ें राज्य शासन का आदेश..