• BJP के वरिष्ठ नेता लल्लू लाल उर्फ  लाला पहलवान नहीं रहे, दी गई श्रद्धांजलि

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट :-
    हैदराबाद, 10 फरवरी 2026. भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा चर्चित पहलवान  लल्लूलाल यादव का बीते दिनों यहां आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन से हैदराबाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं, समाज के अनेक लोगों ने लाला पहलवान के आकस्मिक निधन को समाज एवं संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उनके दो पुत्र विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता लड्डू यादव एवं मुकुंद यादव ने अग्नि संस्कार किया. लल्लू लाल यादव के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग  शामिल हुए.

    बीते कल दिवंगत आत्मा की पुण्य स्मृति में हैदराबाद के बेगम बाजार - शंकर बाजार स्थित सनातन धर्म सभा प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव भंडारू दत्तात्रेय, पूर्व मंत्री व सांसद हंसराज अहीर, गोशामहल विधायक  टी. राजा सिंह, गोलकोंडा जिला अध्यक्ष ( बीजेपी) उमा महेंद्र,  गोशामहल पार्षद लाल सिंह एवं विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया.