कोलकाता में महसूस हुआ भूकंप का झटका, इधर-उधर भागे लोग, कांप उठी बंगाल की धरती
कोलकाता के आसपास के इलाकों में 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. पश्चिम बंगाल में धरती कांपने से लोगों मे दहशत फैल गई और डर के मारे लोग घरों, दफ्तरों और कमर्शियल प्लेसों से बाहर निकल आए. हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
कोलकाता, 27 फरवरी 2026. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है.वहीं, भूकंप के झटके से लोग कांप उठे और लोगों में घबराहट फैल गई. लोग अपने-अपने घरों, दफ्तरों और कमर्शियल प्लेसों से बाहर निकल आए.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में आए भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. खबर है कि भूकंप करीब 1:30 बजे आया और कोलकाता एवं दक्षिण कोलकाता जैसे इलाकों को हिला दिया. हालांकि, किसी तरह के नुकसान, चोट या हताहत की कोई सूचना नहीं है.
बता दें कि, इससे पहले आज सुबह नेपाल में भी भूकंप आया था. बताया जाता है कि इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के समीप था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई थी. जबकि ईएमएससी के भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक, इसकी तीव्रता लगभग 5.5 थी. इसका केंद्र बांग्लादेश के खुलना शहर से लगभग 26 किमी दक्षिण पश्चिम में था.
भूकंप का दिखा असर
कोलकाता में इस भूकंप के झटका कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए. भूकंप के कारण ऊंची इमारतों और व्यस्त बाजारों को एहतियातन खाली कर दिया गया. जबकि कई लोगों ने एक्स पर लिखा की पंखे हिल रहे थे एवं फर्नीचर और खिड़कियां कांप रही थी. हालांकि, इसका असर बहुमंजिला इमारतों पर ज्यादा दिखा.