IAS Suspended: मंत्री की मीटिंग में नहीं पहुंचे IAS अधिकारी, सरकार ने किया सस्पेंड
IAS Suspended: विधानसभा सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मीटिंग उपस्थित नहीं होना एक आईएएस अधिकारी को भारी पड़ गया। विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष की नाराजगी पर सरकार ने 24 घंटे के भीतर आईएएस को सस्पेंड कर दिया। मंत्री ने विधानसभा में शिकायत की थी कि प्रदूषण पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठकों में अधिकारी अनुपस्थित रहे।
मुंबई, 28 फरवरी 2026। महाराष्ट्र सरकार ने मंत्री पंकजा मुंडे की मीटिंग में शामिल नहीं होने के कारण एक आईएएस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि पंकजा मुंडे के बार-बार बुलाने पर आईएएस अधिकारी मीटिंग में नहीं पहुंचे।महाराष्ट्र सरकार ने मंत्री पंकजा मुंडे की बैठक में शामिल न होने पर आईएएस अधिकारी एम. देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। मुंडे ने विधानसभा में शिकायत की थी कि प्रदूषण पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठकों में अधिकारी अनुपस्थित रहे।
मंत्री पंकजा मुंडे ने विधानसभा सत्र के दौरान बताया कि अधिकारी ने बार-बार याद दिलाने के बावजूद न केवल बैठक में भाग नहीं लिया, बल्कि कथित तौर पर एक संदेश भी भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वह उपस्थित नहीं होंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत की कार्रवाई
महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे की शिकायत को कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप लांडे गंभीरता से लेते हुए इसे 'घोर लापरवाही' और 'विधानमंडल का अपमान' बताया और सरकार को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
कौन-कौन हुआ निलंबित
24 घंटे के भीतर, राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के तहत निलंबन आदेश जारी किया। आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह के साथ, एमपीसीबी के संयुक्त निदेशक सतीश पडवाल को भी निलंबित किया गया है।