• CM से मिले 'लाल आतंक' चेहरा रहे पूर्व माओवादी नेता, सियासी एंट्री की तैयारी में

    सरेंडर कर चुके कई पूर्व नक्सली नेताओं ने शनिवार को तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं  कि इनमें से कुछ बड़े पूर्व नक्सली नेता आगामी तेलंगाना विधानसभा  चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की फिराक में है.

    हैदराबाद, 28 फरवरी 2026. बस्तर और दंडकारण्य आतंक फैलाने वाले पूर्व नक्सली नेता अब सियासी राजनीति में अपना किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं. सरेंडर करने के पश्चात इन नेताओं ने शनिवार को तेलंगाना के  मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की, इसके बाद उनके सियासी  राजनीति में उतरने की चर्चा राजनीतिक हल्कों में की जा रही है. गौरतलब है कि पूर्व नक्सली नेता तथा केंद्रीय परिषद के प्रमुख देवजी, ओड़िशा एवं दंडकारण्य कैंप के इंचार्ज रहे संग्राम, सुजाता, चंद्रन्ना, दामोदर और गगन्ना ने सरेंडर करने के बाद सीएम रेवंत रेड्डी से औपचारिक मुलाकात की है. इस मौके पर राज्य के पुलिस डीजीपी  शिवधर रेड्डी एवं अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

    सूत्र बताते हैं कि इनमें से करीब 4 पूर्व लाल आतंक चेहरा रहे नक्सली नेता आगामी  तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपना किस्मत आजमा सकते हैं. इसे राजनीतिक हल्कों में बड़ा संवेदनात्मक बदलाव माना जा रहा है. सवाल यह भी है कि जिन चेहरों का अतीत हिंसा और खून खराबे से  जुड़ा रहा, उन पर सियासी दल और जनता प्रतिनिधि के तौर पर कितना भरोसा करेंगी. हालांकि, यह प्रयोग तेलंगाना की राजनीति को एक नई दिशा दे सकता है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में समर्पण करने वाले केंद्रीय कमेटी सदस्य रूपेश ने भी आत्म समर्पण करने के बाद ऐसे ही संकेत दिए थे. फिलहाल वे पूरी सुरक्षा में रह रहे हैं.