पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त
रायपुर, 26 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी डॉ. रमन सिंह की सरकार में मिश्रा को राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में वे धरसींवा सीट से प्रबल दावेदार थे। पहले भी भाजपा सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। वे जल संसाधन विभाग, पीएचई, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर और आबकारी जैसे विभागों के सचिव रहे और प्रमुख सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें राजनांदगांव और बस्तर जैसे जिलों के कलेक्टर भी बनाये गए थे। उस समय उन्होंने वहां बाल विवाह को रोकने के लिए अभियान चलाया था। सेवानिवृत्त मुख्य सचिव शिवराज सिंह, सुनील कुमार और अजय सिंह राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं। योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग के सचिव भुवनेश यादव ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल पढ़ें आदेश..