• IAS Posting: छत्तीसगढ़ में एक दर्जन आईएएस अफसरों की पोस्टिंग, कुलदीप शर्मा होंगे बलौदाबाजार कलेक्टर

    रायपुर, 27 फरवरी 2026। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के एक दर्जन IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना की गई है। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव हो रहे हैं उनकी जगह पर रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। दीपक सोनी रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटीज से बलौदा बाजार कलेक्टर बनकर गए थे। राज्यपाल के सचिव एवं सहकारिता सचिव सीआर प्रसन्ना रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटीज का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। वही हाल ही में आईएएस अवार्ड होने वाले सात अधिकारियों की भी नवीन पोस्टिंग की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने शुक्रवार को ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिया है।

    राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने वित्त मंत्री के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा को स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वन मंत्री के विशेष सहायक तीर्थराज अग्रवाल को उपसचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एलॉयएड सर्विस से आईएएस अवार्ड पाने वाले उपसचिव वित्त विभाग ऋषभ पाराशर को यथावत रखा गया है तथा तरुण कुमार किरण को ओएसडी कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है। फिलहाल पढ़ें आदेश..