• वीणा वादिनी साहित्यिक समिति का 'सुर संगीत' कार्यक्रम संपन्न, संगीत साधना के संगीतकार हुए सम्मानित

    समाचार संपादक  देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 9 फरवरी 2026. यहां के चर्चित वीणा वादिनी साहित्यिक समिति द्वारा प्रायोजित 'सुर संगीत ' कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सुल्तान बाजार स्थित आर्य कन्या विद्यालय परिसर मे किया गया. आयोजित कार्यक्रम में नगर की प्रसिद्ध संगीत संस्था 'संगीत साधना ' भी आमंत्रित थी जिसके चर्चित गायिका शुभ्रा महंतो, काजिम अहमद, ऋचा चौधरी, सस्मिता नायक और कल्पना डाग को साहित्यिक समिति की ओर से अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने शाल व मेडल भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर गायकों ने अपने गायन और संगीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

    आयोजित कार्यक्रम में  वीणा वादिनी  साहित्यिक. समिति के वरिष्ठ सदस्यों में अनिल कुमार गुप्ता, डॉ पंकज मेहता, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, ममता जायसवाल, डॉ. रेखा देवी वर्मा, शोभा ठाकुर, विशिष्ट कवि पुरुषोत्तम कडेल, विद्या दवे, जयंत मिश्रा, उमा तिवारी और प्रदीप जाजू अपने गीत प्रस्तुत किए. जबकि प्रसिद्ध लेखिका व कवियित्री सुधा ठाकुर, भक्तराम जी एवं गीता सुधाकर ने  मौजूद अतिथियों का अभिनंदन करते हुए परिचय प्रस्तुत किया. वहीं, कुमुद बाला माऊ, प्रिया, सत्यनारायण, नीलम, शिवानी, तृप्ति मिश्रा और गजानंद पांडे आदि ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी.