तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं के साथ 7 नगर निगमों में हो रहा है मतदान
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-
हैदराबाद, 11 फरवरी 2026. तेलंगाना में आज यानी बुधवार को सुबह 7 बजे से 116 नगर पालिकाओं के साथ ही 7 नगर निगमों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस चुनाव में करीब 52 लाख से अधिक मतदाता लगभग 13 हजार प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य तय कर देंगे. यह चुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस के साथ - साथ विपक्षी बीजेपी और बीआरएस के लिए अहम माना जा रहा है. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. जबकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. वहीं, मतगणना 13 फरवरी शुक्रवार को होगी.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 116 नगर पालिकाओं के 2569 वार्डों में 10719 प्रत्याशियों का भविष्य आज शाम ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कल 52. 17 लाख मतदाता, जिनमें 25. 50 लाख पुरुष एवं 26.67 लाख महिला मतदाता शामिल है. जबकि चुनाव कार्य में 41, 773 मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं. खबर है कि मतदान के लिए 16, 382 बैलट बॉक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.
उधर, हैदराबाद के शहरी इलाकों में नगर पालिका चुनावों का दौर तेज गति से चल रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच 116 नगर पालिकाओं तथा 7 नगर निगमों
में 52 लाख 17 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान के लिए 8191 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. राज्य चुनाव आयोग ने 123 शहरी निकायों के 2.98 वार्डों के कुल 41, 773 कर्मचारियों और 1, 379 रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती की है. जबकि सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग सुविधा उपलब्ध है, जो पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी.
चुनाव आयुक्त रानी कुमुदिनी ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है. साथ ही वेबसाइट या टीई - पोल ऐप से मतदाता स्लिप डाउनलोड करने को कहा है. जानकारी के मुताबिक, 12944 प्रत्याशी मैदान में है. वहीं, नगर पालिकाओं में 10719 दावेदारों में कांग्रेस के 2358, बीआरएस के 2478 और बीजेपी के 2252 शामिल है. हालांकि, 9 वार्डों में निर्विरोध जीत हो चुकी है. जबकि एक भाजपा प्रत्याशी की सुसाइड के बाद एक वार्ड मखथल का चुनाव स्थगित है.
कुल सात नगर निगमों में 2225 प्रत्याशी 412 वार्डों के लिए चुनाव मैदान में है. राज्य के पुलिस महानिदेशक ने 3 हजार अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किए हैं. जानकारी के मुताबिक, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. अगर जरूरत पड़ी तो गुरुवार को भी दोबारा मतदान कराया जा सकता है. जबकि शुक्रवार को वोटो की गिनती और 16 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे. यह चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करेंगे.