कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, खिड़की से छात्रों ने की कूदने की कोशिश
हैदराबाद के अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार तड़के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग से अफरातफरी मच गई. शॉर्ट सर्किट को शुरुआती कारण माना जा रहा है. पुलिस और अग्निशमन टीम ने बचाव अभियान चलाकर कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन अभी भी बिल्डिंग के भीतर कुछ छात्रों के फंसे रहने की खबर आ रही है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 20 फरवरी 2026. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अमीरपेट में शुक्रवार सुबह को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई और इस वजह से वहां अफरातफरी मच गई. हालांकि, खबर मिलते ही तुरंत पुलिस और अग्निशमन बचाव दल मौके पर पहुंचकर कोचिंग में पढ़ने वाले कुछ छात्रों को बचाओ अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बिल्डिंग के भीतर से उठता हुआ धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था.
वहीं धुएं से इलाकों में लोग डर गए और कोचिंग सेंटर में रहकर पढ़ने आए बच्चों में दस्तक का माहौल देखने को मिला. कुछ छात्रों के बिल्डिंग से कूदने की भी खबर है. हालांकि, कूदने की कोशिश कर रहे कुछ छात्रों को फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने रोका और तुरंत बचाव अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा. खबरों के मुताबिक, अभी भी कुछ छात्रों के बिल्डिंग में फंसे हुए की सूचना है. बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत करने के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है. लेकिन अभी भी बचाव कार्य जारी है.