• झारसुगुड़ा के मारवाड़ी विद्या मंदिर विद्यालय में होली उत्सव का उमंग, एकता का दिया संदेश

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  खास रिपोर्ट:-
    झारसुगुड़ा, 21 फरवरी 2026. यहां के मारवाड़ी पाड़ा स्थित मारवाड़ी विद्या मंदिर विद्यालय में होली से पूर्व रंग उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने होली से संबंधित मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के मौके पर  विद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा विशिष्ट समाजसेवी  पवन कुमार सुल्तानिया ने होली के सांस्कृतिक महत्व और आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया.

    वहीं, मारवाड़ी विद्या मंदिर विद्यालय झारसुगुड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य एवं कला प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाने की प्रशंसा की और कहा  कि विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को सुरक्षित पर्यावरण- अनुकूल होली मनाने के लिए प्रेरित किया. इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की तारीफ करते हुए होली की शुभकामनाएं दी और इस तरह आनंद और उल्लास माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ.