असम पहुंची प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और ध्रुवीकरण का आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 19 से 20 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय असम का दौरा किया और आगामी चुनाव ( जो मार्च - अप्रैल 2026 में अपेक्षित हैं) के मद्देनजर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार और ध्रुवीकरण का भी आरोप लगाया. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-
गुवाहाटी, 21 फरवरी 2026.
कांग्रेस लीडर प्रियंका प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए मुख्य आरोप
शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर केवल "ध्रुवीकरण की राजनीति " करने और लोगों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार के पिछले 10 वर्षों के शासन काल के विरुद्ध एक 20 सूत्रीय 'जनता का आरोप पत्र ' जारी किया. इसमें भ्रष्टाचार, भूमि सिंडिकेट और अवैध रेत खनन जैसे मुद्दों को उठाया गया है.
अल्पसंख्यकों में डर का माहौल
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम में बीजेपी सरकार अल्पसंख्यकों के बीच डर और भय पैदा करने के लिए राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चाय बागान श्रमिकों का दैनिक वेतन 351 रुपए करने और 6 स्वदेशी समुदायों को एसटी का दर्जा देने का वादा पूरा नहीं किया.
कामाख्या मंदिर में की पूजा - अर्चना
प्रियंका गांधी ने असम के गुवाहाटी पहुंचने के बाद सबसे पहले यहां प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर गई और वहां पूजा अर्चना की एवं विशिष्ट साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया. बाद में प्रियंका गांधी ने राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया. उनके इस दो दिवसीय दौरे को असम में कांग्रेस के चुनावी अभियान को धार देने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.
इस बीच असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा सीनियर लीडर गौरव गोगोई पर लगे आरोपों को लेकर मचे राजनीतिक बवाल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में दो तरह के लीडर होते हैं... गौरव गोगोई और उनके परिवार को "पाकिस्तान लिंक" के आरोप में घसीटना सरासर गलत है. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है.