• रात में सांप मेरे साथ सोता था, बिस्तर पर केंचुली रखकर प्रेमी के साथ भागी युवती का गजब ड्रामा

    औरैया के फंफूद इलाके के एक युवती ने अपने प्रेमी संग शादी कर ली. दोनों के बीच 4 साल से अफेयर चल रहा था. समाचार संपादक   देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट :-
    औरैया, 14 फरवरी 2026. यूपी के औरैया में पिछले दिनों एक युक्ति ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए गजब फिल्मी ड्रामा किया. घर से भागने से पहले उसने बिस्तर पर सांप की केंचुली, चूड़ी - बिंदी और जेवरात छोड़ गई थी. गांव में अफवाह फैल गई कि लड़की तो नागिन बन गई. बाद में पता चला कि युवती  ने अपने प्रेमी संग शादी रचा ली है. वीडियो बनाकर उसने यह भी कहा कि यदि पति या ससुरालियों को कुछ हुआ तो इसका मायके वाले जिम्मेदार होंगे. अब युवती ने दावा किया है कि वह एक सांप के साथ सोती थी. यह बात उसके घर वालों को मालूम था.

    मीडिया से बातचीत में युवती कहती हैं - "बिस्तर पर सांप की केंचुली और  अन्य चीजें मैंने नहीं रखी थी. यह बात आप मेरे घर वालों से पूछो. मेरे साथ एक सांप सोता था  लेकिन यह उसकी केंचुली नहीं थी. जो फोटो में दिखाई जा रही है, यह कहां से आई मुझे नहीं पता. एक बार मेरे पापा ने मेरे साथ सोने वाले सांप की केंचुली निकली थी."

    बीन की धुन पर डांस का वीडियो वायरल

    इस बीच, सोशल मीडिया पर एक युवती को  बीन के धुन पर नाचने का वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वही लड़की है जो बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर भाग गई थी. यूजर्स का कहना है कि इस लड़की का सांपों से बहुत पुराना रिश्ता लगता है. कुछ लोग लड़की के डांस के साथ उसकी 'दमदार एक्टिंग' की भी तारीफ कर रहे हैं.

    गांव के युवक से था पुराना प्रेम संबंध

    दरअसल, यह पूरा मामला फंफूद थाना क्षेत्र का है. युवती का इलाके का ही एक प्रेम संबंध चल रहा था. हालांकि, घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. लेकिन इससे नाराज होकर लड़की घर से भाग गई. भागने से पहले उसने ऐसा काम किया जिसे देखकर  हर कोई हैरान रह गया.

    कानपुर में की कोर्ट मैरिज

    युवती का कहना है कि घर से भाग कर वह अपने प्रेमी के साथ कानपुर आई और वहां कोर्ट मैरिज कर लिया. युवती अपनी उम्र 20 वर्ष और प्रेमी की उम्र 22 वर्ष बता रही है.